
34.52 लाख से प्राधिकरण लगाएगा ट्री गार्ड
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण 34.52 लख रुपए से ट्री गार्ड लगाने की तैयारी कर रहा है। पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगाए जाएंगे। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है।
प्राधिकरण ने 34.52 लाख से वित्तीय वर्ष 2025-26 में रोपित किए गए पौधों की सुरक्षा के लिए ट्रि-गार्ड की आपूर्ति और फिक्सिंग, 16.83 लाख मेरठ हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत हापुड़ विधानसभा के विभिन्न स्थानों पर सोलर एलइडी लाइट, 5.90 लाख से मीनाक्षी रोड शास्त्री नगर एवं बनारसीपुरा में सोलर एलइडी लाइट और 7.78 लाख से आनंद विहार के ब्लॉक जी में मकान नंबर की 648 के सामने पार्क में हाई मास्टर लाइट लग जाएगी। इसलिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
99 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें लखानी चप्पल व कंपनियों के जूते: 8191820867






























