हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण, जनपद के पिलखुवा के खेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में 5 करोड़ 80 लाख रुपए की लागत से नाला, सड़क व खड़ंजे का निर्माण कराएगा। इसके लिए एचपीडीए ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। निर्माण कार्यों से करीब 200 से अधिक फैक्ट्री को लाभ मिलेगा। लंबे समय से क्षेत्र के उद्यमी मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहे थे। इस क्षेत्र में फैक्ट्रियां तो लगातार लग रही है लेकिन उद्यमियों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा और उन्हें सुविधाएं भी नहीं मिल रही। ऐसे में एचपीडीए अब औद्योगिक क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ 80 लाख रुपए की लागत से सड़क और नाले का निर्माण करेगा जिसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606



























