👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ परिसर में खड़ी 14 बाइकों को शुक्रवार को नीलाम किया गया जिनके लिए सर्वाधिक बोली 55,300 रुपए लगाई गई. यह नीलामी तहसीलदार विवेक भदोरिया की अध्यक्षता में की गई. जांच में सर्वाधिक बोली बुलंदशहर के स्याना निवासी दानिश ने लगाई.
थाने में पिछले कई वर्षों से लावारिस खड़ी 14 बाइकों को नीलाम किया गया. बोली की शुरुआत 53,200 रुपए से शुरू हुई जो 55 हजार 300 तक पहुंची.





























