👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली में रविवार को 117 वाहनों की नीलामी हुई जिसमें बोली दाताओं द्वारा 24 लाख 88 हजार रुपए की बोली लगाई गई। इस दौरान लावारिस खड़ी 20 कारें, 14 चार पहिया वाहन (डम्पर, ट्रैक्टर, ट्रक) तथा 83 दो पहिया वाहनों की नीलामी की गई। थाना हापुड़ कोतवाली में साल 2003 से 2017 तक के खड़े लावारिस वाहनों की नीलामी रविवार को हुई जिसमें 117 वाहनों को नीलाम किया गया।





























