कोविड से अनाथ हुए बच्चों की जिम्मेदारी सरकार की: अतुल गर्ग










हापुड़, सीमन/सू. वि. (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के मातृ एवं शिशु कल्याण तथा चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने शुक्रवार को हापुड़ कलक्ट्रेट पर स्थित कोविड-19 कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने कंट्रोल रूम प्रभारी / मुख्य विकास अधिकारी उदय सिंह से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के कितने मरीज आइसोलेशन में है और कितने हॉस्पिटल में भर्ती हैं।

इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने जानकारी उपलब्ध कराई।  उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कहा कि जनपद में निर्भीक होकर कार्य करें और अपना रुतवा बनाएं रखें। कॉविड -19 के मरीजों का बढ़िया तरीके से इलाज किया जाए हम आपके साथ हैं। उन्होंने सरस्वती मेडिकल कॉलेज में भर्ती पांच मरीजों से वार्ता कर उनका हालचाल पूछा। उन्होंने बताया कि जो कोविड-19 से मरीज ठीक हो चुके हैं यदि उनके रहने की व्यवस्था नहीं है तो उसकी जिम्मेदारी हमारी सरकार लेगी उनका खान-पान, रहन-सहन आदि सरकार करेगी।

उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी से कहा कि गांव में सफाई अभियान निरंतर रूप से चलता रहे। उन्होंने बताया कि जिन परिवारों में माता-पिता की कोविड-19 से मृत्यु हो चुकी है। उनके बच्चों की पढ़ाई लिखाई, रहना, खाना इत्यादि सरकार की जिम्मेदारी होगीl उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कहा कि आयुष्मान भारत योजना में तैनात चिकित्सकों की लिस्ट बनाकर तैयार कर ले ओर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व उप स्वास्थ्य केंद्रों पर उनकी तैनाती करा दी जाए।

उन्होंने इंसेफेलाइटिस व डेंगू से निपटने की तैयारी हेतु भी व्यवस्था बनाए रखने हेतु और डॉक्टरों की लिस्ट पोर्टल पर डालने के निर्देश दिए। सीएचसी व पीएचसी  को विधायकगणो का  आपसी सहयोग से संचालित कराते रहें। मा0 मंत्री जी जनपद हापुड़ के कोविड कंट्रोल रूम से संतुष्ट दिखे और उन्होंने उसकी सराहना भी की। निरीक्षण के दौरान जिला अध्यक्ष उमेश राणा, मुख्य विकास अधिकारी उदय सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रेखा शर्मा, उप जिला अधिकारी पंकज सक्सेना सहित अन्य जनपदीय अधिकारी उपस्थित रहे।

कोविड में होने वाले ब्लड टेस्ट या कोई भी ब्लड टेस्ट घर बैठे कराएं. Healthians labs: 8755333320







Related Posts

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

🔊 Listen to this राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन कुमार ने National Masters Athlete Championship 2026…

Read more

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

🔊 Listen to this हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अभ्युदय हिंदू सम्मेलन समिति हापुड़ के तत्वावधान में रविवार को हापुड़ के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद
error: Content is protected !!