हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की फ्रीगंज रोड पर कचहरी गेट के पास बाइक सवार दो युवकों ने एक अधिवक्ता को टक्कर मार दी। इसके बाद फोन लूटने का प्रयास किया। लोगों को आता देख आरोपी भाग गए। पीड़ित ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव हरसिंहपुर निवासी अधिवक्ता शंकर लाल सैनी 17 नवंबर को कचहरी से बाहर निकले थे। फ्रीगंज रोड पर कचहरी गेट के पास गांव उदयपुर निवासी विनय और हापुड़ की आशियाना कॉलोनी निवासी जुबेर ने अधिवक्ता को टक्कर मार दी जिससे अधिवक्ता घायल हो गया और बाईक क्षतिग्रस्त हो गई। आरोप है कि विवाद के बाद आरोपियों ने अधिवक्ता का मोबाइल लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी भाग खड़े हुए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
CALL TANARA DESIGNS FOR INTERIORS, FURNITURE, DECOR @ 7457852854
























