हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में दूध लूटने के प्रयास का मामला सामने आया है. पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है. बता दें कि मामला सिंभावली थाना क्षेत्र का है जहां बाइक सवार दो बदमाशों ने एक दूध कैंटर को रोककर उसकी सील तोड़ दी और दूध लूटने का प्रयास किया.
ट्रक चालक बृजपाल निवासी गांव अल्लाहबख्शपुर गढ़ ने बताया कि वह दूध का कैंटर अमरोहा से गाजियाबाद के मोदीनगर स्थित भोजपुर ले जा रहा था कि रास्ते में सिंभावली के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने ट्रक रोक लिया और दूध देने की मांग की. मांग पूरी ना होने पर आरोपियों ने कैंटर में लगी सील को तोड़ दिया और दूध लूटने का प्रयास किया. मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
चक्की के शुद्ध और ताजे आटे की FREE HOME DELIVERY: 9897726380


































