हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की दिल्ली रोड पर स्थित टीपी नगर चौराहे के पास एक पुलिसकर्मी की पत्नी को कुछ आरोपियों ने जबरन कार में बैठाने का प्रयास किया. पीड़िता की सहेली ने जब शोर मचाया तो राहगीर इकट्ठा हुए और आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है.
बता दें कि 29 जून को एक सरकारी शिक्षिका हापुड़ में अपनी सहेली के साथ बैंक से घर जा रही थी कि इसी बीच एक गाड़ी पास आकर रुकी और कार में एक युवक ने पीड़िता को देखकर अश्लील हरकत शुरु कर दी. महिला के साथ गाली-गलौज की और जबरन उसे कार में बैठाकर अपहरण का प्रयास किया जिसके बाद राहगीरों ने किसी तरह दबंगों से पीड़िता को बचाया. बता दें कि महिला का पति उत्तर प्रदेश पुलिस में है जोकि मुरादाबाद में तैनात है.
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288

































