👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की मोदीनगर रोड पर स्थित एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने आरोप लगाया है कि वह शादीशुदा है और एक बच्चे की मां है। एक दिसंबर की रात को उसके घर में कुछ लोग जबरदस्ती घुस आए जो उसे उठाकर अपने साथ ले गए। यहां तक की एक आरोपी के साथ जबरदस्ती शादी करने का प्रयास किया, मना करने पर मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी अमरजीत, मुकेश, मोंटी, सुंदर और काजल जबरदस्ती उसके घर आए और उसे उठाकर ले गए और अमरजीत से जबरदस्ती शादी करने का प्रयास किया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
30 हजार देकर ई-रिक्शा ले जाएं, साथ में टीवी, वाशिंग मशीन या आरओ बिल्कुल फ्री: 7906867483




























