हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की दिल्ली रोड पर स्थित रेलवे फाटक के पास कार के चालक ने बाइक सवार व्यक्ति को टक्कर मारकर कुचलना का प्रयास किया। विरोध करने पर रोड से पीड़ित को जमकर पीटा जिससे वह लहुलूहान हो गया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मोदीनगर रोड पर स्थित केशव नगर के राजकिशन ने बताया की दो मार्च को वह किसी काम से हापुड़ कचहरी में आया था। कचहरी से काम खत्म कर वह बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। दिल्ली रोड पर स्थित रेलवे फाटक के पास पहुंचने पर गलत दिशा में आ रही कार के चालक ने बाइक में टक्कर मारकर पीड़ित को कुचलने का प्रयास किया। राहत की बात यह रही कि इस दौरान पीड़ित को ज्यादा चोट नहीं आई। वहीं पीड़ित ने जब कर सवारों का विरोध किया तो वह आग बबूला हो गए। गुस्साए तीन युवक और एक महिला ने पीड़ित पर लात-घुसों से हमला कर दिया। उसके बाद घायल को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

































