👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के सिंभावली निवासी रामप्रकाश के साथ गाजियाबाद में ठक ठक गिरोह द्वारा ठगी के प्रयास का मामला सामने आया है। हालांकि कार सवार रामप्रकाश की समझदारी से वह ठगी का शिकार होने से बच गए। इस दौरान कार सवार ने एक बदमाश को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।
दरअसल रामप्रकाश अपने साथी सुनील को चिकित्सक के यहां ले गए थे जहां गाजियाबाद कोतवाली क्षेत्र में उनकी कार के पास तीन बदमाश पहुंचे और कुछ नोट गिरा दिए। बदमाशों ने उन्हें गिरे हुए नोटों की ओर इशारा किया लेकिन रामप्रकाश संदिग्धों की मंशा को समझ गए और उनमें से एक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811






























