राम मंदिर की फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी की कोशिश










राम मंदिर की फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी की कोशिश

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अयोध्या के श्रीराम मंदिर में रामलला की अचर मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश में राम लहर चल रही है। साइबर ठग इस माहौल और लोगों की आस्था का फायदा उठा रहे हैं। वे लोगों को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के वीआईपी पास देने, प्रसाद भेजने और चंदा लेने के नाम पर ठगने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस ने भी इस बारे में एडवाइजरी जारी की है।

साइबर ठग लोगों के व्हाट्सएप पर अपना लिंक भेजकर श्रीराम मंदिर की फर्जी वेबसाइट के जरिये पास देने और प्रसाद भेजने के नाम पर धोखाधड़ी की कोशिश कर रहे हैं। वे लोगों को फर्जी क्यूआर कोड भेजकर चंदा’ लेने की कोशिश कर रहे हैं। लोगों को लिंक व क्यूआर कोड भेजते समय ठग उसके साथ श्रीराम मंदिर की तस्वीर का प्रयोग भी कर रहे हैं। इसलिए कई राज्यों की पुलिस ने जनता को इस बारे में जागरूक किया है। बरेली पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिये लोगों को आगाह किया है कि वह अनजान नंबर से आने वाले संदेशों का जवाब न दें। किसी तरह के प्रलोभन या झांसे में न आएं। श्रीराम मंदिर के नाम पर ऑनलाइन चंदा देने से बचें।

रेमण्ड के लिए रेमण्ड फैशन स्टोर आईए: 8791513811








  • Related Posts

    महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अन्तर्गत आरोपियों को न्यूनतम समय में सजा दिलाए जाने के क्रम में हापुड़ पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रभावी, सशक्त…

    Read more

    अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड में तैनात विद्युत विभाग के अधिशासी अभियन्ता आशीष कौशल को हापुड से हटाकर सम्भल विद्युत विभाग से अटैच कर दिया है।अधिशासी अभियन्ता…

    Read more

    You Missed

    महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

    महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

    अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

    अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

    यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

    यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

    बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

    बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

    डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

    डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

    बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं

    बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं
    error: Content is protected !!