
विवाहिता को जिंदा जलाने का प्रयास, मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जसरूप नगर की रहने वाली नवविवाहिता को ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज के लालच में जिंदा जलाने का प्रयास किया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकद्दमा पंजीकृत कर लिया है।
मोहल्ला अशोक नगर की अंजली चौधरी ने बताया कि उसकी शादी 23 नवंबर 2023 को गाजियाबाद जनपद के मोदीनगर के शंकर विहार के अंकित नेहरा से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुर कुलदीप नेहरा, सास रीटा देवी, ननद अंशिका, नाना ससुर उदय पाल और पति अंकित ने अतिरिक्त दहेज में 20 लाख रुपए और मोदीनगर में 200 वर्ग गज का प्लॉट मांगा। मांग पूरी ना होने पर प्रताड़ित करते। आरोपियों ने उन्हें जिंदा जलाने का प्रयास भी किया। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
वेडिंग के लिए “द रेमंड शॉप” से खरीदें “लेने-देने के जोड़े”: 9149331926






























