👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव फरीदपुर निवासी नरेंद्र के घर में पड़ोस में रहने वाले चार लोग धारदार हथियार के साथ घुस आए और हथियारों से हमला किया जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज कर अभद्रता की। इस हमले के दौरान दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव फरीदपुर निवासी नरेंद्र के घर में पड़ोस के रहने वाले कुछ लोग जबरन घुस आए और गाली-गलौज किया। धारदार हथियारों का भी आरोपियों ने प्रयोग किया। इस हमले में नरेंद्र के छोटा भाई कृष्ण और सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457


































