👁 0 views Views
मजदूरी करने जा रहे युवक पर हमला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव श्यामपुर जटट निवासी दिनेश कुमार पुत्र निरंजन सिंह ने थाने में तहरीर देते हुए गांव के कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दिनेश कुमार का कहना है कि 11 अप्रैल को वह मजदूरी करने के लिए मुक्तेश्वरा जा रहा था लेकिन रास्ते में गांव के रहने वाले दबंगों ने उस पर कैंची और उस्तरे से हमला कर दिया। उस दौरान वह घायल हो गया। उसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन वहां से उसे मेरठ के लिए भेज दिया गया। पीड़ित ने मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बाबूगढ़ पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457



























