👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : एटीएस ने अब मेरठ जोन के सभी जिलों से दर्ज मतांतरण के मुकदमों की जानकारी मांगी है जिससे एक बड़ा खुलासा होने की उम्मीद है। आपको बता दें कि मुजफ्फरनगर जिले के गांव फुलत निवासी मौलाना कलीम सिद्धकी मतांतरण के लिए देशव्यापी सिंडिकेट चलाकर हवाला के जरिए फंड ले रहा था। एटीएस पूरे सिंडिकेट को भेदने में लगी है और मौलाना कलीम सिद्धकी के बयानों को आधार बनाकर पूछताछ कर रही है। इसी क्रम में एटीएस ने मेरठ जोन के सभी जिलों से एक जानकारी मांगी है जिसमें जनपदों में दर्ज मतांतरण के मुकदमों के बारे में पूछा गया है। माना जा रहा है कि इससे एटीएस एक बड़ा खुलासा कर सकती है।
सब्जियों पर 5% की छूट, डिलीवरी लेट होने पर 15% अतिरिक्त छूट: 8650607033































