
👁 0 views Views
जनपद हापुड़ में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या नागरिक को एटीएस ने दबोचा
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के गांव खिचरा में अवैध रूप से रह रहे एक रोहिंग्या नागरिक को यूपी एटीएस ने दबोचा है। ATS ने आरोपी सैयद हुसैन को सलाखों के पीछे भेज दिया है जिससे पूछताछ जारी है।
जानकारी के अनुसार रोहिंग्या मुस्लिम नागरिक सैयद हुसैन म्यांमार के रास्ते पश्चिम बंगाल में दाखिल हुआ था जिसने भारत में फर्जी आधार कार्ड बनवाया। उसके बाद वह जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के गांव खिचड़ा में रहने लगा। एटीएस की नोएडा यूनिट ने सैयद हुसैन को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू करदी है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025





























