हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम में शनिवार को अचानक आग लग गई। एटीएम के गार्ड ने एटीएम से धुआं निकलते देखा तो एटीएम का शटर उठाकर राहगीरों की मदद से आग पर काबू पाया लेकिन इस दौरान एटीएम के अंदर मौजूद सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर, इनवर्टर आदि सामान जलकर राख हो चुका गया। गनीमत यह रही कि आग एटीएम में मौजूद केश तक नहीं पहुंची और गार्ड की जागरूकता से कैश सही सलामत बच गया। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
ताज़ी सब्जियों की कार्ट घर बुलाएं, बाजार भाव पर सब्जियां पाए. Dekhbuy को कॉल करें: 8650607033
























