👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आल इंडिया टीचर्स इप्लाइज वैलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) जनपद हापुड़ तत्वावधान में शुक्रवार को हापुड़ में न्यू पैंशन स्कीम व निजीकरण के विरोध में शिक्षकों ने पदयात्रा निकाली। अटेवा पैंशन बचाओ मंच की अगुवाई में शिक्षक व कर्मचारी शुक्रवार को नगर पालिका हापुड़ के प्रागण में एकत्र हुए और उन्होंने नई पैंशन योजना तथा निजीकरण के विरोध में पदयात्रा निकाली।
शिक्षकों ने मांग के समर्थन में एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया। प्रदर्शकारी शिक्षक हाथों में तख्तियां लिए थे जिन पर नई पैंशन स्कीम विरोधी नारे लिखे थे। प्रदर्शकारियों ने प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी की।





























