अटल गौरव पार्क बना खेल का मैदान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में करोड़ों रुपए की लागत से तैयार अटल गौरव पार्क आज अपनी बदहाली पर आंसू बहाने के लिए तैयार होता जा रहा है। पार्क पर चौकीदार व माली न होने से यह पार्क बच्चों के लिए खेल का मैदान बन गया है जिस कारण अटल गौरव पार्क में लगे पेड़-पौधे टूट रहे है, नष्ट हो रहे है और सूख रहे है। क्रिकेट प्लेयरों के जमघट के कारण शाम के वक्त भ्रमण करने वाले भी पार्क में आने से कतराने लगे है। आइए एक नजर पार्क पर डालते है।
नगर पालिका परिषद हापुड़ ने करोड़ों रुपए इस उद्देश्य से खर्च किए थे कि नगर के मध्य एक ऐसा पार्क बनाया जाए जहां लोग सुबह-शाम भ्रमण कर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकें और व्यायाम कर सकेंगे। आज अटल गौरव पार्क ने अपनी बदहाली पर आंसू बहाना शुरु कर दिया है। पेड़-पौधे सूख रहे है। पौधे स्थान-स्थान पर टूट गए है। पौधों की क्यारियों में घास उग आई है। पानी के अभाव में पौधे सूखने लगे है। नागरिकों की मांग है कि पार्क में चौकीदार व माली व व्यवस्था की जाए और पार्क को पार्क ही रहने दिया जाएं और अन्य गतिविधियों को पूरी तरह प्रतिबंधित किया जाए।
गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर






























