
हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अभ्युदय हिंदू सम्मेलन समिति हापुड़ के तत्वावधान में रविवार को हापुड़ के रेलवे स्टेशन पर आयोजित अभ्युदय हिंदू सम्मेलन में वक्ताओं ने हिंदू समाज की एकजुटता पर बल दिया। हिंदू सम्मेलन में मिलावट खोरों को फांसी दो, धर्मातरण व घुसपैठियों पर कानून बनाओं, समान नागरिक सहिता लागू करों, राम राज्य लाएंगे विश्व गुरु बनाएंगे ये उद्घोष हिंदू सम्मेलन में गूंज उठे और उपस्थित जनों ने भारत को विश्व गुरु बनाने संकल्प लिया। सम्मेलन को सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता व हिंदू विचारक अश्वनी उपाध्याय ने सम्बोधित करते हुए कहा कि देश में भ्रष्टाचारियों, मिलावटखोरों और घुसपैठियों के विरुद्ध कड़े कानून बनाने की जरुरत है। हिंदू समाज को बिना किसी भेदभाद के एक मंच पर एकत्र होकर देश में पनप रहे विघटनकारी तत्वों सबक सिखाने के लिए आगे आना चाहिए और देश से घुसपैठियों को खदेड़ना जरुरी है। घुसपैठ को रोकने के लिए कड़े कानून बनाने चाहिए। मुख्य अतिथि बृजघाट के जगत गुरु संतोषी बाबा ने ऐसे तत्वों को आडे हाथ लिया जो समाज में जातियता की खाई खोद रहे है। उन्होंने हिंदू समाज की एकजुटता पर बल दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरदार कर्म सिंह ने की। सम्मेलन में समिति के अध्यक्ष जय कुमार, राजेंद्र गुर्जर, कन्हैया लाल, सत्य प्रकाश सीमन, कविता माधरे, शशि गोयल, सहित बड़ी तादाद में लोग उपस्थित रहे।
ऋषभ चाप कॉर्नर पर रोटी-सब्जी, चाऊमीन, चाप, रोल सब कुछ उपलब्ध: 7248495020























