👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना बाबूगढ़ के अंतर्गत कस्बा बाबूगढ़ छावनी में स्थित माडल शाप पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। बाद में हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। माडल शाप पर गांव सिखैड़ा का प्रमोद मौजूद था, तभी युवक आ धमके और उन्होंने प्रमोद के साथ गाली-गलौच के साथ मारपीट शुरु कर दी। हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। प्रमोद ने पुलिस रिपोर्ट में बाबूगढ़ के एशवीर, मोनू व एक अज्ञात को नामजद किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बच्चों के लिए लग रहा है Summer Camp (Kids Fun Fest 2): 9068536083


























