
👁 55 views Views
मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के कोटला सादात फूलगढ़ी में किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद को गया। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस दौरान क्षेत्रवासियों में दहशत की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार मामला बुधवार का बताया जा रहा है जब कुछ दबंगों ने मारपीट शुरू की। इस दौरान जमकर गाली-गलौज हुआ। देखते-देखते दोनों पक्ष सामने आ गए। यह घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जोकि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651

































