हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार मिश्र, क्षेत्राधिकारी हापुड़ अशोक सिसोदिया, ट्रैफिक सीओ अभिषेक, हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडे ने पुलिस बल और कर्मियों के साथ मिलकर शनिवार की शाम को रेलवे रोड, फ्रीगंज रोड पर गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा और सड़क पर नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालक को चेतावनी दी कि सड़क पर बेवजह वाहन खड़ा ना करें.
हापुड़ के अतरपुरा चौराहा, रेलवे रोड, फ्रीगंज रोड, तहसील चौराहा पर पुलिस ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा।























