हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर दिखाई दी। हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार मिश्रा ने हापुड़ के अतरपुरा चौराहा, गोल मार्केट, सर्राफा बाजार, चंडी रोड, रेलवे रोड, फ्रीगंज रोड, गढ़ रोड आदि क्षेत्रों में पैदल गश्त की और सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा।
त्योहारों के मद्देनजर हापुड़ के विभिन्न इलाकों में अपर पुलिस अधीक्षक ने बुधवार की रात पुलिस बल के साथ क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान हापुड़ क्षेत्राधिकार अशोक कुमार सिसोदिया, हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र प्रकाश व अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288

































