हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्र ने बुधवार को बदमाशों के हमले में घायल हुए व्यापारी सुशील कुमार से अस्पताल में मुलाकात की और बदमाशो को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। साथ ही एएसपी ने व्यापारी से बदमाशों से जुड़े कई तथ्यों पर जानकारी हासिल की। एएसपी ने व्यापारी को जल्द घटना का खुलासा करने का वादा किया।
बता दें कि हापुड़ की इंद्रलोक कॉलोनी में मंगलवार की दोपहर तीन नकाबपोश बदमाशों ने परचून व्यापारी सुशील की दुकान में घुसकर हथियार के बल पर लाखों रुपए लूट लिए जिसका विरोध करने पर व्यापारी सुशील को गोली मारदी। गोली व्यापारी के पैर में लगी जिससे वह घायल हो गया। आनन-फानन में घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां व्यापारी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं बुधवार को व्यापारी से मुलाकात और घटना से जुड़े सुराग तलाशने के लिए एएसपी सर्वेश कुमार मिश्र व्यापारी सुशील से मिलने पहुंचे और जल्द खुलासे का दावा किया। वहीं घटना से गुस्साए व्यापारियों ने मंगलवार को पुलिस के खिलाफ हंगामा किया और सात अप्रैल को बाजार बंद करने का फैसला लिया।































