👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल ने शुक्रवार को पुलिस बल के साथ हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। एएसपी ने बताया कि हाई अलर्ट पर होने के कारण सेक्टर स्कीम लागू की गई है, मजिस्ट्रेट भी पेट्रोलिंग कर रहे हैं। आगामी त्यौहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह कटिबंध है।
एएसपी राजकुमार अग्रवाल ने हापुड़ में मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया। पुलिस के साथ-साथ पीएसी भी तैनात रही जिन्होंने मिलकर विभिन्न क्षेत्रों में रूट मार्च निकाला।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264




























