
गाड़ी निकालने के लिए रास्ता मांगना पड़ा भारी, दबंगों ने पीटा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के दोताई में रास्ता मांगने पर कार सवार ने दूसरे कार चालक को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। वहीं गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए चार नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गढ़ के मंडी चौक राजीव विहार के रहने वाले गोलू ने बताया की वह किसी कार्य से गांव दौताई में गया था। रास्ते में सलीम अपनी कार लेकर खड़ा था। पीड़ित ने बताया कि उसने रास्ता मांगने के लिए हॉर्न बजाया तो इस बात से नाराज हो गया और उसने अपने अन्य साथियों वकील, अजीम, मतीन और एक अज्ञात को मौके पर बुला लिया और गाली गलौज करते हुए कार से खींचकर मार पिटाई की। इस दौरान आरोपी युवकों ने कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित ने थाने में शिकायत थी जिसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर






























