मां शीतला से मांगी निरोगी परिवार की दुआएं
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बसौड़ा पर्व सोमवार को यहां धूमधाम से धार्मिक परम्पराओं के अनुसार मनाया गया। औऱ महिलाओं ने मां शीतला का पूजन कर शीतला माता से परिवार को निरोगी रखने की प्रार्थना की।

वैसे तो बसोड़ा पर्व पर होली के बाद आने वाले सोमवार से ही शुरु हो जाता है, परंतु यह मान्यता है कि जिस दिन का होली पर्व होता है, अगले सप्ताह उसी दिन का बसोड़ा मनाया जाता है। घर-घर महिलाओं के कल बासी भोजन तैयार किया और बासी भोजन व पूजा सामग्री लेकर महिलाएं शिवपुरी में स्थित मां शीतला माता मंदिर पहुंची, जहां उन्होंने शीतला मां का जलाभिषेक कर बासी भोजन, बुरकले आदि अर्पण किए। महिलाओं ने मां शीतला से परिवार को निरोगी रखने तथा देश को विकास की ओर ले जाने की कामना की। बच्चों ने बाजार में खूब चाट पकौड़ी उड़ाई। मां शीतला माता मंदिर प्रबंध समिति ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया और पुलिस मुस्तैद दिखाई दी।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर



























