हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अपराधी आशु जाट उर्फ प्रवीण के खिलाफ गैंगस्टर समेत अन्य मुकदमे चलेंगे. दो अलग-अलग न्यायालय ने आरोपों को विचार योग्य माना है. हालांकि आशु जाट ने सभी आरोपों को नकार दिया. बता दें कि थाना धौलाना पुलिस ने कुख्यात अपराधी आशु जाट पर गैंगस्टर लगाने के लिए मुकदमा दर्ज किया था जिसको लेकर एडीजे/गैंगस्टर कोर्ट ने आरोपी आशीष जाट पर गैंगस्टर के आरोपों को विचार करने योग्य माना है.
वहीं कोतवाली पुलिस ने पुलिस अभिरक्षा के दौरान आशु जाट पर सिपाही की पिस्टल छीनने व भागने के आरोप में विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी जिसकी चार्जशीट कोर्ट में पेश की गई. सभी आरोप विचार करने योग्य माने गए. ऐसे में आशु जाट पर अब गैंगस्टर का भी मुकदमा चलेगा. हालांकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए न्यायालय के समक्ष पेश हुए आरोपी ने सभी आरोपों का विरोध किया.
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606

































