VIDEO: हापुड़ : जानें किस तरह वारदात को अंजाम देता था कुख्यात बदमाश आशू जाट










  • वीडियो देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ढ़ाई लाख के कुख्यात ईनामी बदमाश आशु जाट (Ashu Jaat) को हापुड़ पुलिस (Hapur Police) कड़ी के सुरक्षा के बीच सोमवार रात मुंबई (Mumbai) से हापुड़ ले आई। लेकिन हापुड़ की सीमा में घुसते ही आशु जाट ने भागने की कोशिश की। निजामपुर कट से पास पेशाब जाने के बहाने आशु पुलिस को चकमा देकर सिपाही की बंदूक छीनकर भाग खड़ा हुआ जिसके बाद पुलिस ने पीछा कर आशु जाट को दबोच लिया।

पुलिस ने बताया कि आशु जाट पर जनपद हापुड़ के दो भाजपा नेता चंद्रपाल (Chandrapal) और राकेश शर्मा (Rakesh Sharma) और नोएडा के व्यापारी गौरव चंदेल (Gaurav Chandel) की हत्या का आरोप है। आशु जाट पर 50 से ज्यादा मामले दर्ज हैं और उसपर ढाई लाख रुपए का इनाम भी घोषित है। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन (Sanjeev Suman) ने बताया कि कुख्यात बदमाश आशु जाट पर जनपद हापुड़, नोएडा,  बुलंदशहर, मुरादाबाद, गाजियाबाद, मुजफ्फर नगर में लूट, हत्या और डकैती के 55 मुकद्दमे दर्ज हैं जिनमें से 20 मुकद्दमे जनपद हापुड़ में दर्ज हैं।

मिर्ची गैंग (Mirchi Gang) का सरगना आशु भेष बदलने में माहिर है जो डेढ़ साल से मुम्बई में अपना नाम आकाश रखकर फल बेच रहा था। प्रदेश की एसटीएफ व 6 जनपदों की पुलिस आशु जाट को पकडऩे के लिए पिछले डेढ़ साल से लगी थी लेकिन सफलता हापुड़ पुलिस को लगी जो एक बहुत बड़ी कामयाबी है। एन.सी.आर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आतंक का पर्याय बना आशु जाट उर्फ प्रवीण उर्फ धर्मेंद्र उर्फ आकाश ठाकुर को गिरफ्तार करने के लिए जनपद हापुड़ की स्वाट टीम प्रथम और सर्वलांस लैस टीम ने एक सूचना पर करीब सात दिन तक आपरेशन चलाया और मुम्बई से आशु को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

ऐसे सभी लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी जिसने मिर्ची गैंग की किसी भी रुप में मदद की है। आशु जाट का बड़ा भाई भोलू पहले से ही डासना जेल में बंद है। हापुड़ पुलिस 30 घंटे सोए बिना सड़क मार्ग से कड़ी सुरक्षा के बीच कुख्यात बदमाश आशु जाट को हापुड़ ले कर आई। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने ढाई लाख के इनामी आशु जाट को पकडऩे वाली पुलिस टीम को एक लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की है।







Related Posts

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

🔊 Listen to this राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन कुमार ने National Masters Athlete Championship 2026…

Read more

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

🔊 Listen to this हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अभ्युदय हिंदू सम्मेलन समिति हापुड़ के तत्वावधान में रविवार को हापुड़ के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद
error: Content is protected !!