👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : शहरी आशाओं को गत चार माह से मानदेय न मिलने के कारण उनमें रोष व्याप्त है औऱ आर्थिक संकट से जूझ रही है। शहरी आशाओं ने एक जुट कर बुधवार को हापुड़ कलैक्ट्रेट पर अपना रोष व्यक्त कया।
हापुड़ की आशा वर्कर बुधवार को हापुड़ कलैक्ट्रेट पहुंची औऱ विरोध प्रदर्शन किया। आशा वर्कर गत चार माह का मानदेय दिलाने की मांग कर रही थी। आशा वर्करों ने मानदेय दिलाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को दिया। जिला प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि शीघ्र ही उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा।





























