VIDEO: पुलिस द्वारा खदेड़ने के बाद बाइपास पर हुआ असदुद्दीन ओवैसी का स्वागत










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का काफिला गुरुवार को हापुड़ से होता हुआ गुजरा। इस दौरान गाड़ियों और कार्यकर्ताओं को संभालने में पुलिस के पसीने छूट गए। असदुद्दीन औवेसी निजामपुर स्थित हापुड़ बाईपास पर कुछ ही सेकेंडों के लिए रुके जहां कार्यकर्ताओं ने बुका देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद औवेसी का काफिला हापुड़ दिल्ली रोड पर प्रवेश हुआ और तहसील चौपला से बुलंदशहर रोड होता हुआ मुरादाबाद के लिए निकल गया। इस दौरान औवेसी के हजारों समर्थक सड़कों पर उतर आए। सैंकड़ों वाहन काफिले में शामिल हो गए।
बता दें कि औवेसी का स्वागत समारोह पहले ट्रांसपोर्टनगर के पास था लेकिन पुलिस ने परमीशन न होने पर कार्यकर्ताओं को जमकर फटकारा और खदेड़ दिया। लाठियों से लैस पुलिसकर्मियों ने कार्यकर्ताओं को तितर-बितर कर दिया। यातायात और कोरोना नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया।
जिलाध्यक्ष हापुड़ साबिर कार्यकर्ताओं के सथ बाईपास पर चले गए और असदुद्दीन ओवैसी का स्वागत किया जिसके बाद वह तहसील चौपला से होते हुए बुलंदशहर रोड से मुरादाबाद के लिए रवाना हो गए। सुबह लगभग साढ़े 9 बजे औवेसी का स्वागत समारोह ट्रांसपोर्टनगर के पास था लेकिन औवेसी लगभग दो घंटे की देरी से हापुड़ पहुंचे जहां बाईपास पर उनका स्वागत किया गया।

Brainwaves International School ने नर्सरी के छात्रों की ट्यूशन फीस की माफ: 8791258181, 8279806606







Related Posts

वेद परायण महायज्ञ में आहुतियां डालकर विश्व कल्याण की कामना

🔊 Listen to this वेद परायण महायज्ञ में आहुतियां डालकर विश्व कल्याण की कामनाहापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के नजदीक के गांव धनौरा में आयोजित 15 दिवसीय वेद परायण महायज्ञ में श्रध्दालुओ…

Read more

पूर्व मंत्री पर जानलेवा हमले के आरोप में एक दबोचा

🔊 Listen to this पूर्व मंत्री पर जानलेवा हमले के आरोप में एक दबोचा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मंत्री मदन चौहान पर सोमवार को गढ़मुक्तेश्वर के गांव…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

वेद परायण महायज्ञ में आहुतियां डालकर विश्व कल्याण की कामना

वेद परायण महायज्ञ में आहुतियां डालकर विश्व कल्याण की कामना

पूर्व मंत्री पर जानलेवा हमले के आरोप में एक दबोचा

पूर्व मंत्री पर जानलेवा हमले के आरोप में एक दबोचा

हापुड़: ट्रेन की चपेट में आए अर्जुन का मुस्लिम समाज ने हिंदू रीति-रिवाज से किया अंतिम संस्कार

हापुड़: ट्रेन की चपेट में आए अर्जुन का मुस्लिम समाज ने हिंदू रीति-रिवाज से किया अंतिम संस्कार

जाने 10 जनवरी का सब्जियों का भाव

जाने 10 जनवरी का सब्जियों का भाव

हाईवे पर मची चीख-पुकार, तीन वाहनों की हुई भिड़ंत

हाईवे पर मची चीख-पुकार, तीन वाहनों की हुई भिड़ंत

भूमि विवाद सुलझाने के लिए गांव बिगास पहुंचे डीएम

भूमि विवाद सुलझाने के लिए गांव बिगास पहुंचे डीएम
error: Content is protected !!