👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : आर्य समाज मंदिर पिलखुवा द्वारा रविवार को विभिन्न क्षेत्रों में वेद प्रचार कार्यक्रम के तहत यज्ञ यात्रा निकाली गई जो आर्य समाज मंदिर से प्रारंभ हुई। इस दौरान मोहल्लेवासियों ने भी यज्ञ में आहुतियां डाली। यह यात्रा पिलखुवा में आर्य समाज मंदिर से सुबह 8:00 बजे प्रारंभ हुई। इस दौरान पिलखुवा के प्रमुख मार्गो से होते हुए यात्रा निकाली गई जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर आहुतियां डाली। इस दौरान सहारनपुर से आए वैदिक विद्वान आचार्य वीरेंद्र शास्त्री, पंडित योगेश दत्त आर्य तथा आर्य समाज मंदिर पिलखुवा के पुरोहित गौरव शास्त्री आदि उपस्थित रहे।




























