आर्य समाज हापुड़ ने मनाया वार्षिकोत्सव










हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):आर्य समाज हापुड़ का 131 वां वार्षिकोत्सव राष्ट्र भृत यज्ञ के साथ प्रारम्भ हुए।यज्ञ में पवित्र वेद मंत्रों से राष्ट्र में की सर्व प्रकार से उन्नति के लिए मंगल कामना की गई।
करनाल से बहन अंजली आर्या ने प्रभु भक्ति के भजनों से श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।
आगरा के वैदिक विद्वान हरिशंकर अग्निहोत्री ने कहा कि सभी मनुष्यों को ज्ञान प्राप्त कर अपने कर्म क्षेत्र में पदार्पण करना चाहिए।तभी पूर्ण सफलता प्राप्त हो सकेगी।धार्मिक व्यक्ति को विशेष रूप से वेद ज्ञान प्राप्त करके ही धर्म प्रचार में लगना चाहिये।अशुद्ध ज्ञान या आधा अधूरा ज्ञान व्यक्ति की सफलता में बाधक होता है।युवा शक्ति के निर्माण में सत्य ज्ञान को प्राप्त करना प्रमुख उद्देश्य होना चाहिए।आज युवा शक्ति भ्रमित व दिशा हिंन है,जिसका एकमात्र कारण अज्ञानता का होना ही है।अतः हम सभी का कर्तव्य है कि राष्ट्र को सबल बनाने के लिए अपने युवकों को धार्मिक,सामाजिक,शारीरिक,उच्च शिक्षा ,चरित्रवान बनने के ज्ञान का प्रबंध करें।
कार्यक्रम का संचालन आर्य समाज के मंत्री अनुपम आर्य ने किया।संयोजक आनंद प्रकाश आर्य ने बताया कि वार्षिकोत्सव 21 नवम्बर तक मनाया जाएगा। जिसमें प्रोहित प्रशिक्षण शिविर का आयोजन आचार्य अग्निहोत्री के सानिध्य में चल रहा है।यह शिविर हापुड़ आर्य समाज में प्रथम बार आयोजित किया गया है।प्रधान नरेंद्र आर्य,चमन सिंह शिशौदिया,सुरेंद्र कबाड़ी,सुरेश सिंघल,रमाकांत आर्य,संदीप आर्य,मंगलसेन गुप्ता,विजेन्द्र गर्ग,राधारमण आर्य,शशी सिंघल,वीना आर्या, अलका सिंघल,माया आर्या, राजप्रभा आर्या, प्रतिभा भूषण आदि उपस्थित थे।

https://ehapurnews.com/buy-wedding-dresses-upto-15-off-from-raymond/







Related Posts

पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के मेन तिराहा पर स्थित पंकज हैंडलूम पर जीएसटी विभाग की टीम पहुंची। सर्वे के…

Read more

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

🔊 Listen to this धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र का एक मामला सामने आया है जहां एक गर्भवती महिला…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

ट्रेड डील के विरोध में उतरे किसान

ट्रेड डील के विरोध में उतरे किसान

तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

धौलाना पुलिस ने तीन और जुआरी पकडे

धौलाना पुलिस ने तीन और जुआरी पकडे
error: Content is protected !!