हापुड़,सीमन(ehapurnews.com): आर्य समाज मंदिर हापुड़ में शुक्रवार को मकर संक्रांति पर्व सामाजिक समरसता के रूप में मनाया गया।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ विकास अग्रवाल ने बताया कि आर्य समाज में पिछले कई वर्षों से युवा मंत्री अनुपम आर्य ने सामाजिक समरसता सम्मेलन करने की परंपरा बनाई है जिसके अनुरूप शुक्रवार को तीन यज्ञ वेदियों पर समाज के सभी वर्गों के व्यक्तियों ने सपत्नीक यज्ञ में पवित्र वेद मंत्रों के साथ आहुतियां प्रदान की।मुख्य यजमान विकास अग्रवाल,बृजेश कुमार बिरजू,रितेश कुमार,नरेश सिंघानिया,रवि वर्मा,सुमित बाल्मीकि पत्नी सहित रहे।
धर्माचार्य धर्मेंद्र शास्त्री ने मकर संक्रांति पर्व के महत्व को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समझाते हुए मनाने की प्रेरणा दी।
उन्होंने बताया कि आज से सूर्य उत्तर की ओर गति करने लगता है जिससे दिन बड़े और रात्रि छोटी होने लगेगी।यह प्रकृति का नियम है।
कार्यक्रम में सामूहिक रूप से सभी ने ताहरी का प्रसाद रूप में सेवन किया तथा आर्य समाज मंदिर के द्वार पर वितरण किया गया।कर्यक्रम मे प्रधान नरेंद्र आर्य,सुरेंद्र कबाड़ी,राधा रमन आर्य,मंगलसेन गुप्ता, सुरेश सिंघल,प्रतीक गोयल, अमित शर्मा,सुरजीत सिंह, अरुण शर्मा, राजप्रभा आर्य,शकुंतला आर्य सुषमा अग्रवाल आदि उपस्थित थे।



























