👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): तहसील चौपला से कुछ कदमों की दूरी पर स्थित हापुड़ के आर्यनगर की सड़क टूटी होने की वजह से ये हादसों को न्योता दे रही है। आए दिन यहां वाहन नाली में गिर जाते हैं और लोगों को बेहद परेशानी का सामने करना पड़ता है। आर्यनगर की यह गली बेहद संकरी है और सड़क टूटी होने की वजह से चुनौतियां दोगुनी हो जाती है। पिछले कई महीनों से सड़क की यही स्थिति है। मोड पर सड़क टूटी होनी की वजह से बाइक सवार भी यहां अपना संतुलन खो बैठते हैं और हादसे का शिकार हो जाते हैं। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द इसे ठीक कराने की मांग की है।
































