आर्य बंधुओं ने विश्व कल्याण की कामना की
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आर्य समाज हापुड़ में महर्षि दयानंद सरस्वती जी द्धवित्तीय जन्म शताब्दी एवं ऋषि बोधोत्सव व भारत भाग्योदय दिवस शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर्व के साथ ही सम्पन्न हो गया।
यज्ञ के ब्रह्मा धर्मेंद्र शास्त्री ने सुबह गायत्री महायज्ञ वैदिक मंत्रों के साथ सम्पन्न कराया। महायज्ञ में उपस्थित आर्य बंधुओं ने आहुतियां डाल कर विश्व कल्याण की कामना की। वैदिक विद्वान आचार्य संजय याज्ञिक ने महाशिवरात्रि पर्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मनुष्य को परमात्मा की उपासना से जुड़ना चाहिए। परमात्मा सर्वत्र विद्मान है। परमात्मा की उपासना से आनंद मिलता है। संगीतकार अभिषेक शास्त्री ने कहा कि संगीत के माध्यम से ऋषिवर का संदेश घर घर पहुंचाना ही उनका उद्देश्य है। आर्य समाज के प्रधान पवन आर्य, मंत्री संदीप आर्य, अमित शर्मा, बीना आर्य, रेखा गोयल, सुरेंद्र कबाड़ी आदि उपस्थित थे।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103




























