हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राष्ट्रीय व्यापार मंडल जनपद हापुड़ के तत्वावधान में रविवार को हापुड़ में आयोजित व्यापारी गौरव सम्मान समारोह में व्यापारी नेताओं ने व्यापारियों से कहा कि वे व्यापार हित में एक मंच पर एक जुट हो जाएं। इस अवसर पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल कार्यकारिणी के अध्यक्ष के के शर्मा ने अरविंद शर्मा को राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया।
इस दौरान डा. विकास अग्रवाल, अभिषेक गोयल, विधायक विजयपाल आढ़ती, नगर पालिका परिषद हापुड़ के चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत, व्यापारी नेता संजय अग्रवाल व बड़ी तादाद में व्यापारी उपस्थित रहे। समारोह में व्यापारियों ने संकल्प लिया कि व्यापार के सम्मान की रक्षा के लिए उत्पीड़न व शोषण के विरुद्ध लड़ाई लड़ने हेतु अग्रिम मोर्चे पर रहेंगे। समारोह में व्यापारिक हितों की लड़ाई लड़ने वाले व्यापारियों को व्यापारी गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अमित शर्मा टोनी ने व्यापारियों को पटका व पगड़ी पहना कर तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड में तैनात विद्युत विभाग के अधिशासी अभियन्ता आशीष कौशल को हापुड से हटाकर सम्भल विद्युत विभाग से अटैच कर दिया है।अधिशासी अभियन्ता…
Read more
























