हापुड़, सीमन/सुरेश जैन(ehapurnews.com): हापुड प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर अरुण मोहन शंखधर को इंटरनेशनल म्यूजिक एक्सीलेंसी अवार्ड 2022 हेतु चयन किया गया है अनेकों देशों के जून 2022 में ही दुबई में आयोजित एक कार्यक्रम में उक्त सम्मान से उन्हें नवाजा जाना प्रस्तावित है। आकाशवाणी, दूरदर्शन के वरिष्ठ गायक कलाकार एवं कुशल संचालक अरुण मोहन स्वच्छता, जल संचय, पर्यावरण सुरक्षा, प्रदूषण, ट्रैफिक रुल्स, बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ- बेटियों के खाते खुलवाओ, मतदाता जागरूकता आदि केंद्र की विभिन्न योजनाओं में अपनी ड्यूटी के साथ साथ लगातार सक्रिय रहकर निशुल्क- निस्वार्थ समाजसेवी के रूप में कार्य करते हैं एवं संगीत के साथ अपनी मधुर आवाज के द्वारा शंखधर अपने जागरूकता गीतों और संदेशों के लिए जाने जाते हैं, और इस हेतु उन्हें जिस जनपद में भी उनकी तैनाती रहती है जिला स्तर पर डिस्टिक आईकॉन- ब्रांड एंबेसडर के रूप में भी स्थानीय प्रशासन द्वारा श्री अरुण को चयनित किया जाता है! इंजीनियरिंग एवं संगीत की पढ़ाई के उपरांत डाक विभाग में नौकरी करते हुए अपने डाक विभाग के उच्च अधिकारियों के निर्देशन में लगातार अपनी डाक विभाग की योजनाओं के प्रचार प्रसार एवं विभाग के लिए समर्पित होकर कार्य करने की लिए डाक विभाग द्वारा भी अरुण को डाक सेवा अवॉर्ड -2019 जैसे महत्वपूर्ण सम्मान से भी नवाजा जा चुका है ,इसके अतिरिक्त केंद्र सरकार के डाक विभाग के अखिल भारतीय डाक विभाग स्तर के सांस्कृतिक /खेलकूद टूर्नामेंट में भी उत्तर प्रदेश डाक परिमंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर श्री अरुण मोहन शंखधर द्वारा अनेकों वार पुरस्कार एवं मैडल जीते हुए हैं ।

























