हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में ऑटो रिक्शा, बस चालक और कंडक्टर, फल-सब्जी विक्रेत आदि के लिए 14 जून से कोविड वैक्सीनेशन कैंप की शुरुआत हुई। इस अभियान के तहत हापुड़ के परिवहन विभाग में ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा, बस ड्राइवर और कंडक्टर आदि को कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है।
परिवहन कार्यालय में प्रतिदिन 18 से 45 आयु वर्ग और 45 से अधिक आयु वाले 50-50 लोगों को कोरोना की डोज लगाई जा रही है। यह अभियान अभी जारी रहेगा।
ताज़ी सब्जियों की कार्ट घर बुलाएं, बाजार भाव पर सब्जियां पाए. Dekhbuy को कॉल करें: 8650607033


























