
विश्व गौरैया दिवस पर कृत्रिम घर वितरित किए
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):विश्व गौरैया संरक्षण दिवस पर टीम गौरैया की उड़ान ने हापुड की बीएसएनल कॉलोनी में गौरैया के संरक्षण हेतु घर-घर निःशुल्क कृत्रिम घर वितरित किए और सभी को गौरैया संरक्षण के लिए प्रेरित किया।टीम ने बच्चों के बीच पोस्टर, ड्राइंग प्रतियोगिता एवं कविता की। साथ ही घर में पडे वेस्ट मैटीरियल से गौरैया के घर बनाने के लिए कहा। प्रतियोगिता मे प्रथम,द्वितीय, तृतीय को उपहार देकर पुरस्कृत किया गया। सभी बीएसएनल कॉलोनी वासियों से गौरैया के संरक्षण की इस मुहिम में टीम गौरैया की उड़ान का सहयोग करने की अपील की गई व अपने बच्चों को प्रकृति संरक्षण करने की शिक्षा देने का निवेदन किया गया। इस कार्यक्रम में टीम गौरैया की उड़ान से ठाकुर दिनेश सिंह व उनकी पत्नी डॉक्टर रेणु देवी सहित प्रीति यादव, चारु यादव, शीतल सैनी, लकी, नीरव, भार्गव, वंश, दक्षिता सिंह आदि का सहयोग रहा।
टीम गौरैया की उड़ान के द्वारा बीएसएनल कॉलोनी को गौरैया कॉलोनी के रूप में परिवर्तित करने का संकल्प पूरा किया गया।
इस कार्य में कॉलोनी वासियों का सहयोग अत्यन्त सराहनीय रहा।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365






























