हापुड़ मंडी में नए गुड़ की आवकें शुरु
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ मंडी में बुधवार को नए गुड़ की आवकें शुरु हो गई। प्रथम दिन ही गुड़ की बम्पर आवकें होने से गुड़ बाल्टी बढिया के भाव 1400 रुपए प्रति 40 किलो खुला जबकि गत वर्ष गुड़ का भाव 2180 रुपए 40 किलो खुला था। हापुड़ मंडी में बुधवार को करीब 20 गाड़ी गुड़ आया। हापुड़ में गुड़ का कारोबार एक माह लेट शुरु होने से बुधवार को गड़ की रिकार्ड आवकें हुई। गुड़ की मुख्य मांग बंगाल से आई है। व्यापारियों का कहना है कि इस साल गुड़ का कारोबार बेहतर रहने की उम्मीद है।
हापुड़ मंडी में आए गुड़ बाल्टियों को बोलियों के लिए चबूतरों पर रखा गया। गुड़ व्यापारी जगदीश प्रधान, अनुज गोयल, सुनील जैन, सहित बड़ी तादाद में व्यापारी एकत्र हुए और गुड़ की बोली शुरु हुई। गुड़ बाल्टी का भाव 1400 रुपए प्रति 40 किलो खुला।
हापुड़ मंडी में परीक्षितगढ़ से गुड़ लेकर आए किसान विक्रांत ने गुड़ के वर्तमान भावों पर असंतोष व्यक्त किया है और कहा है कि गुड़ का भाव बहुत ही मंदा खुला है। किसान परेशान है। गांव अनुपपुर डिबाई के किसान नूर मौहम्मद ने भी गुड़ के भावों पर असंतोष जताया है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606































