हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से पुलिस ने चोरी का ऑटो और अवैध असलहा मय जिंदा कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम वाहिद पुत्र शाहिद उर्फ शहीद निवासी गांव पटना मुरादपुर थाना हापुड़ देहात है जो फिलहाल देहात क्षेत्र के गांव असौड़ा में अमन कॉलोनी में रह रहा है। दरअसल देहात पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। इसी क्रम में देहात पुलिस द्वारा कच्चा मार्ग गैस गोदाम के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था जहां से पुलिस ने गुरुवार को एक आरोपी को चोरी के ऑटो और अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से जिंदा कारतूस भी बरामद हुई है जिसे जेल भेज दिया गया है।
30 हजार लाएं, नकद पुरस्कार व उपहार के साथ सेंट्रल लोक लगी ई-रिक्शा घर ले जाएं: 7906867483



























