हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आबकारी व पुलिस दल द्वारा गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में शराब माफियाओं के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के दल ने गढ़मुक्तेश्वर थानान्तर्गत ब्रजघाट स्टेशन से नया बाँस गाँव मार्ग के पास अवैध रूप से व अपमिश्रण कर शराब बेचने वाले शेर सिंह उर्फ शेरू पुत्र बुद्धन निवासी चकलाठीरा थाना गढ़मुक्तेश्वर को गिरफ्तार किया गया।मौके से 40 ली अपमिश्रित शराब,350 ग्राम यूरिया अपमिश्रण के पात्रों को कब्जे में ले लिया गया तथा 1000 किग्रा लहन को मौके पर नष्ट किया गया।उक्त अपराध के सम्बंध में आबकारी अधिनियम एवं भा. द.वि. की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त को जेल भेजा गया है।
टाईल्स पर प्रिंट कराएं अपनी फोटो, कॉल करें: 8449930105, 9837824010


























