हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : धौलाना पुलिस ने दो अबोध बालिकाओं का अपहरण कर एक एक के साथ कुकृत्य करने के आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक बाइक व मोबाइल बरामद किया है।
पुलिस ने बताया कि 12 नवम्बर को एक व्यक्ति एक गांव से दो सगी बहनों को बाइक पर चप्पल दिखाने के बहाने ले गया और कुकृत्य कर पिपलैड़ा के पास छोड़ गया। पुलिस ने आरोपी की खोज में 5 पुलिस टीमों का गठन किया। पुलिस ने धौलाना के गांव देहरा के रहबर को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि 12 नवम्बर को वह गांव पिपलैड़ा से दो सगी बहनों को बहका फुसला कर ले गया और एक खेत में बड़ी बहन के साथ कुकृत्य किया। इसके बाद दोनों बहनों को गांव पिपलैड़ा के पास छोड़ गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक व एक मोबाइल बरामद किया है।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811
























