👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के मोहल्ला अलीनगर निवासी सावेज को तमंचे के साथ वीडियो वायरल करना भारी पड़ गया. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सावेज को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी. बता दें कि हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी सावेज की सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया जिसमें वह अवैध तमंचे के साथ एक गाने पर फायर करता हुआ नजर आ रहा है. वीडियो को रात में शूट किया गया है. सूचना मिलने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और दरोगा राजीव कुमार, हेड कांस्टेबल दिनेश चंद ने अवैध तमंचा मय जिंदा कारतूस के साथ सावेज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.



























