हापुड़,सीमन/ अशोक तोमर:(ehapurnews.co) : हापुड़ मेरठ बाईपास पर गुरुवार की देर शाम एक दोस्त का सरेआम सड़क पर रखकर केक काटकर जन्मदिन मनाना युवकों को भारी पड़ गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने दस युवकों को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के टियाला गांव के पास बाईपास पर गुरुवार की देर शाम कस्तला कसमाबाद निवासी गण अरुण पुत्र सुभाष व रितिक पुत्र सुनील तथा थाना बाबूगढ़ के गांव बछलौता निवासी सुरेश व सचिन पुत्र गण सुरेंद्र तथा प्रशांत सहित 10 युवक सड़क पर केक काट कर जन्मदिन मना रहे थे और हुड़दंग काट रहे थे ।किसी राहगीर ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर शांति भंग करने के आरोप में चालान किया हैl
चर्मरोग, एलर्जी के इलाज के लिए कॉल करें: डां. शिशिर गुप्ता: M.B.B.S ,MD 9837509509



























