👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव रझेठी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें लाठी से लैस एक दबंग एक व्यक्ति को घर में पीट रहा है। वीडियो वायरल होने के पश्चात पुलिस हरकत में आई और मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
बता दें कि यह वीडियो गुरुवार की रात को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। एक मिनट एक सेकेंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह एक दबंग बेखौफ होकर एक शख्स को पीट रहा है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को कॉल कर मामले की जानकारी दी। साथ ही वीडियो बनाकर अपने कैमरे में कैद कर लिया जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की और आरोपी को पकड़ लिया।




























