दलित बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोपियों को गिरफ्तार करो
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में दलित समाज की एक बेटी के साथ कई बार हुए दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शनिवार को जिला कलैक्ट्रेट पर लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व शोषित क्रांति दल के जिलाध्यक्ष केपी सिंह कर रहे थे। शोषित क्रांति दल के जिलाध्यक्ष केपी सिंह की अगुवाई में लौकेश अकेला, अनुराग, राम गुलाम एक जुलूस के रुप में जिला कलैक्ट्रेट पहुंचे औऱ प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि हापुड़ के एक चिकित्सक डाक्टर जितेंद्र कुमार कंसल सहित कई लोगों ने दलित समाज की एक बेटी के साथ कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस रिपोर्ट में एक महिला व चिकित्सक सहित चार लोगों को पुलिस रिपोर्ट में पीड़िता ने नामजद किया है, परंतु एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ पा रही है। शोषित क्रांतिदल ने दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एक ज्ञापन एसडीएम को दिया।

























